हर हकीकत एक सपने से शुरू होती है। सपने तुम्हारी हसरतों के पौधे होते हैं। जब भी वक्त मिले उनसे पूरे मन से मिलो। उनके पास बैठो, उन्हें गले लगाओ। ख़ुद से पूछो कि इस ख्वाब को ताबीर करने के लिए तुम्हें क्या करना होगा? लाइफ का असली मकसद जवाब ढूँढना नहीं, बल्कि वे सवाल ढूँढना है जिनके जवाब तुम्हारे अंदर छिपे हुए हैं। चियर्स! 💫
वॉयलिन की कोई उदास धुन बजाते हुए, जैसे मर गया हो कोई संगीतकार। जैसे कोई बूढ़ा ठहर गया हो अपनी आखिरी खुराक खाने से पहले ही। जैसे मुस्कराते हुए हिरन की गर्दन काट दी हो शिकारी ने और वह भूल गया हो आखिरी तड़प के दर्द को चेहरे पर लाना। जैसे पुकारा हो तुमने मेरा नाम आखिरी बार जैसे मैं कर रहा हूँ इंतजार तुमसे मिलने का, आखिरी बार।
Comments
Post a Comment