Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लर्निंग तो रीड पेंटिंग

आँखों में पट्टी और एंजेल

  क्या मतलब हो सकता है? क्या ये दो लड़के किसी एंजेल को घायल करके ले जा रहे हैं पिंजरे में डालने? मगर उनके चेहरे और ले जाने के ढंग से तो ऐसा नहीं लगता। और बात रही आँख में बंधी पट्टी की तो वह चाहे तो फिर भी थोड़ी दूर ऊपर उड़कर उसे खोल कर उड़ सकती है और बच सकती है पिंजरे में डाले जाने से। पेंटिंग का रंग भी शांत है। लड़के ऐसे लग रहे हैं जैसे उन्हें कोई देख रहा हो। एंजेल हताश है। ये भी हो सकता है कि एंजेल लड़की घायल हो कर गिर पड़ी हो और उसके डैडी के  नौकर उसे महल वापस ले जा रहे हों। पर  आँखों में पट्टी क्यों?? क्या हो सकता है? क्या मतलब हो सकता है आखिर?