ब्लू जीन्स और ओलिव ग्रीन टी शर्ट पहने हुए, हाथ में किताब लिए और बेख़याली की आँखों में झांकते हुए मैं भूल जाना चाहता हूँ, सब कुछ। मैं भूल जाना चाहता हूँ अपने वॉलेट में रखी उसकी तस्वीर को, कल रात से चुप तांकते उसके खतों को, गुजर चुकी उस शाम को, उसकी छत को छूकर आती इस हवा को। सब कुछ। खुद को भी। तुम को भी। सब कुछ। [ पेंटिंग - आर्ट यू। Art you ]