वॉयलिन की कोई उदास धुन बजाते हुए, जैसे मर गया हो कोई संगीतकार। जैसे कोई बूढ़ा ठहर गया हो अपनी आखिरी खुराक खाने से पहले ही। जैसे मुस्कराते हुए हिरन की गर्दन काट दी हो शिकारी ने और वह भूल गया हो आखिरी तड़प के दर्द को चेहरे पर लाना।
जैसे पुकारा हो तुमने मेरा नाम आखिरी बार
जैसे मैं कर रहा हूँ इंतजार तुमसे मिलने का,
आखिरी बार।
Comments
Post a Comment