Skip to main content

सभी पैरेंट्स के नाम एक पत्र....


कुछ पैरेंट्स को ये बात बुरी लग सकती है कि उनके बच्चे दिवाली की पूजा में आना भूल जाते हैं. उन्हें डाँट कर समझाना पड़ता है कि वे अपने पूर्वजों के रिवाज़ों को भूल रहे हैं.

लेकिन ये बात समझने वाली है कि आपके बच्चों की अपनी इच्छायें हैं, सेलीब्रेसन के अपने तरीके अपने प्लान्स हैं.

जिस तरह आप अपनी जवानी के दिनों में दोस्तों के साथ जुआ खेलना, बाजारों में घूमती लड़कियों को देखना, एक ही साइकिल पर चार-पाँच दोस्तों को बैठाकर धूम करना पसंद करते थे वैसे ही आज के बच्चों को फ़्रेंड्स के साथ पार्टी करना, नाइट-आउट करना, पब और डिस्को जाना पसंद हो सकता है.

हो सकता है ऐसा न भी हो. कुछ और हो.

कुछ भी हो. मगर आप अगर आज उन्हें उनकी इच्छाओं के विरुद्ध उनपर रिवाजों को थोपेंगे तो हो सकता है वे आपसे मन ही मन नफ़रत करने लगें, आपको कोसें. और यही एक छोटी-सी बात कल आपके घर के टूटने का कारण बनेगी.

क्या आप ये सहन कर पाएंगे?

धर्म, रिवाज, संस्कार आपके बच्चों, आपके परिवार से बढ़कर नहीं हो सकते. अगर हैं तो कहीं कुछ तो गड़बड़ है जिसे हमें सुधारने की जरूरत है. आपके बच्चों के साथ साथ आपको भी स्कूल जाने की जरूरत है.

प्रेम से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता
अपने परिवार के साथ रोज शाम खाना खाने के रिवाज से बढ़कर कोई रिवाज नहीं होता
और न ही कोई संस्कार दूसरों की इच्छाओं का सम्मान करने के संस्कार से बड़ा होता है.

और अंत में एक और बात -
आपके बच्चे सिर्फ़ आपके बच्चे नहीं है,
बल्कि उनकी इच्छाओं, उनके सपनों,
उनके अरमानों के बच्चे हैं.
जितना प्रेम आप उन्हें करते हैं उतना ही प्रेम उन्हें उनकी आज़ादी और उनकी मस्ती से होता है.

मै भी अपने पैरेंट्स से कहना चाहता हूँ कि आप अगर मुझे कुछ देना चाहते हैं तो आज़ादी दें. मगर उनसे कहने की जरूरत महसूस नहीं होती, वे ख़ुद समझते हैं. और मैं इस बात के लिए उनका शुक्रगुजार हूँ. हमेशा रहूँगा.

बुध्द ने कहा था या शायद पता नहीं किसने कि अगर आप किसी फ़ूल से प्यार करते हैं तो उसे रोज़ पानी दें, उसका ख़्याल रखें. उसे तोड़े नहीं. यही बात हर रिश्ते पर लागू होती है. चाहे रिश्ता कोई भी हो.
                         *****

और अगर आपको लगे कि ये बातें आपकी विचारधारा से मेल नहीं खाती है या इसमें कुछ गलत है तो इसे सिर्फ़ एक ढोंगी बाबा का प्रवचन समझकर भुला दें. किसी भी बात पर भरोसा करने से पहले अपने सिक्स्थ सेन्स की सुनें.
                          *****

शुक्रिया. हैप्पी दिवाली. ❤




Comments

Popular posts from this blog

हो सकता है

 मौसम विभाग ने कहा था की दस तारिख को बारिश होगी  उसने कहा था की दस तारीख को मिलेंगे  न बारिश हुई न वह मिलने आई।  हो सकता है इन दो बातों का एक दूजे से कोई लेना देना न हो। 

जैसे...

वॉयलिन की कोई उदास धुन बजाते हुए, जैसे मर गया हो कोई संगीतकार। जैसे कोई बूढ़ा ठहर गया हो अपनी आखिरी खुराक खाने से पहले ही। जैसे मुस्कराते हुए हिरन की गर्दन काट दी हो शिकारी ने और वह भूल गया हो आखिरी तड़प के दर्द को चेहरे पर लाना।  जैसे पुकारा हो तुमने मेरा नाम आखिरी बार जैसे मैं कर रहा हूँ इंतजार तुमसे मिलने का,  आखिरी बार।

ख़यालों के कुछ टुकड़े

एक मजदूर प्रेमी अपने महीने भर की तनख्वाह से अपनी महबूबा के लिए एक चाँद लाया. और महबूबा चाँद पर बैठकर किसी शहजादे के पास चली गई. *** किताबें इंसान को बिना पिए ही शराबी बना देती है। *** कभी कभी मैं महसूस करता हूँ कि मैं सर्द हवा का एक झोंका हूँ. जो हर सुबह एक नीली तितली की पीठ पर बैठकर अपने काम पर जाता है. और शाम को लौटता है एक बादल बनकर. *** ऑफिस का घर से दूर होना कितना मजेदार है! 2 घंटे की भीड़ भरी तन्हाई में कितना कुछ लिखा जा सकता है। *** इस दुनिया में हर चीज एक करिश्मा है. यह करिश्मा ही है कि मैं ऑफिस में कीबोर्ड पर टिक टिक करते वक़्त यह महसूस करता हूँ कि मैं अपनी अपनी प्रेमिका को ख़त लिख रहा हूँ. ख़त, जो हर शाम अधूरा रह जाता है. ***